रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोवा स्थित आदर्श नगर स्थित उनके घर में उनका शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जय साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। घटना से पहले उनकी पत्नी किरण के साथ विवाद होने की बात भी सामने आई है। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल से वह अपने मायके में रह रही थी।
मामले में जय साहू की पत्नी किरण ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि साल 2017 में शादी के समय जय ने अपनी पहली शादी की जानकारी उनसे छिपाई थी। शादी के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। किरण ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर अक्सर विवाद होता था। उनके मुताबिक, करीब एक साल पहले जय साहू के 13 लाख रुपये ट्रेडिंग में डूब गए थे। हाल ही में उन्होंने दोबारा ट्रेडिंग शुरू की थी। जिसका उन्होंने विरोध भी किया था।
dharmpath.com dharmpath