CG: विष्‍णुदेव साय ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

विष्‍णुदेव साय ने बुधवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में अब साय का शासन शुरू हो गया है। भाजपा नेता विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। सीएम के बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

शपथग्रहण समारोह के मंच पर पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना था. साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है। साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, एक अन्य डिप्टी सीएम विजय शर्मा ब्राह्मण हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493