नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले मामले (Chhattisgarh coal levy ‘scam’) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) नौकरशाह सौम्या चौरसिया के एक करीबी विश्वासपात्र समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है. इसमें दो खनन अधिकारी और एक कथित ठग शामिल हैं. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है. ईडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपेश टांक है, जो सौम्या चौरसिया का करीबी विश्वासपात्र है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया इस मामले में आरोपी हैं.
dharmpath.com dharmpath