छग : कोरोना की दस्तक,CM साय ने बुलाई बड़ी बैठक

रायपुर- कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर फैलता नजर आ रहा है। छत्‍तीसगढ़ में भी डेढ़ माह से अधिक समय के बाद कोरोना की एंट्री हुई है। प्रदेश भर में 24 घंटे में 1006 सैंपल की जांच गई, जिसमें तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रायपुर, बिलासपुर और कांकेर से संक्रमित मरीज मिले हैं।

इधर, छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के केस मिलने के बाद छत्‍तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरोना वायरस से बचाव से जुड़ी तैयारियों के संबंध में आज 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर, नगरीय निकाय अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव, आवश्यक सावधानियों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493