बच्चों सी हरकतें करते हैं आमिर : अभिषेक बच्चन

abhishek-bachchanमाना जाता है कि वास्तविक जिंदगी में आमिर खान काफी गंभीर व्यक्ति हैं और केवल गंभीर काम ही करते हैं।

लेकिन धूम 3 में उनके को स्टार अभिषेक बच्चन की मानें तो आमिर खान बिल्कुल बच्चे की तरह हैं और उनके दिल में आज भी एक बच्चा ही छिपा बैठा है।

अभिषेक बच्चन बताते हैं कि आमिर खान बहुत शरारती हैं और वास्तविक जिंदगी में उनकी तरह फनी व्यक्ति और कोई नहीं होगा।

अभिषेक बच्चन आमिर के साथ इन दिनों ‘धूम 3′ की शूटिंग कर रहे हैं और वे बताते हैं कि आमिर खान सेट पर बहुत शरारत करते हैं। वे ऐसे-ऐसे जोक्स सुनाते हैं, जिन्हें सुन कर सभी खूब हंसते हैं।

साथ ही आमिर तरह तरह के फनी फेशियल एक्सप्रेशन बनाने में उस्ताद हैं, यही नहीं वह कई फिल्मी कलाकारों की नकल भी उतारते हैं।

साथ ही उन्हें कई गेम्स खेलने का भी शौक है। मौका मिले तो वे सेट पर प्रैंक्स भी खेलते हैं।

इससे स्पष्ट है कि आमिर खान के दिल में अब भी एक बच्चा है। और वे जम कर अपने इस बचपने का मजा लेते हैं।

अभिषेक बच्चन मानते हैं कि आमिर खान से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

बकौल अभिषेक मेरे पापा अमिताभ हमेशा आमिर की तारीफ करते थे तो उस वक्त मुझे समझ नहीं आता था क्यों करते हैं। लेकिन अब मैं यह समझ पा रहा हूं कि पापा आमिर के फैन क्यों हैं। �

आमिर अपने काम को लेकर काफी कांशस रहते हैं और उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

अभिषेक ने दावा किया है कि धूम 3 में आमिर का दर्शक वह अंदाज देखेंगे जो उन्होंने अब तक कभी नहीं देखा होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493