11वीं कक्षा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी

 

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह 11वीं कक्षा के छात्र ने घर पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। छात्र पढऩे में काफी होशियार था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या की वजह फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी धरमवीर गुर्जर के का बेटा राज गुर्जर कक्षा 11वीं में पड़ता था। वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहा था। बुधवार सुबह वह उठा और नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चला गया। कमरे में उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही स्वजन कमरे में दौड़े जहां राज लहूलुहान पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोला का मंदिर थाने से फोर्स फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अखिलेश भार्गव के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके पर 315 बोर की लायसेंसी बन्दूक मिली है। पुलिस ने आत्महत्या की वजह जानने के लिए मृतक छात्र का मोबाइल जप्त कर लिया है।

मृतक के भाई नरोत्तम के अनुसार राज पढऩे में होशियार था, घर में भी कोई दिक्कत नहीं थी। वो आईआईटी की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले मां से लाइब्रेरी जाने की बात कह रहा था। घर में शादी है इसलिए मां ने शादी के बाद लाइब्रेरी जाने की बात कही थी। राज ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493