CM ममता पर राज्यपाल ने दर्ज कराया मानहानि का केस

कोलकाता- मंगलवार को राज्यपाल सीवी आनंदा बोस ने पुष्टि की कि उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कराया है. उन्होंने सीएम ममता के खिलाफ यह मुकदमा कथित तौर पर उनके खिलाफ की गई कुछ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कराया है.

सीवी आनंद बोस ने दिल्ली रवाना होने से पहले सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, जो कोई भी मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे. वह मेरी संवैधानिक सहयोगी हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन मेरे आत्मसम्मान पर सवाल उठाया गया है, इसलिए मैंने मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493