cm शिवराज के वायरल ऑडियो पर बोले कमलनाथ, ‘आखिरकार सरकार गिराने की हो गई पुष्टि’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘मैं तो शुरू दिन से ही कह रहा था कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साजिश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रचकर गिराया है.

भोपाल- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सूबे के पूर्व मुखिया कमलनाथ ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ट्वीट के माध्यम कहा है कि ‘मैं तो शुरू दिन से ही कह रहा था कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साजिश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रचकर गिराया है.

मै तो शुरू दिन से ही कह रहा था कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साज़िश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रच गिराया है क्योंकि मेरी सरकार किसानो का क़र्ज़ माफ़ कर रही थी, युवाओं को रोज़गार दे रही थी , महिलाओं को सुरक्षा देकर उनके सम्मान की रक्षा कर रही थी , मिलावट व माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ अभियान चला रही थी , प्रदेश में निवेश ला रही थी , निरंतर जनहितैषी कार्य कर रही थी , भाजपा को यह सब सहन नहीं हुआ।
उसे डर व भय था कि इन सब कार्यों से उसका वर्षों तक सत्ता में वापस लौटना नामुमकिन हो जायेगा।
अब तो इस बात की पुष्टि भी हो गयी और सच्चाई भी प्रदेश की जनता के सामने आ गयी कि मेरी सरकार को गिराने के लिये किस तरह की साज़िश व खेल रचा गया और उसमें कौन- कौन शामिल था।
जो लोग कहते थे कि कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं था , वो अपने असंतोष से गिरी , हमने नहीं गिरायी , उनके झूठ की पोल भी अब सभी के सामने आ चुकी है।
शिवराज ने 15 वर्ष झूठ के बल पर सरकार चलायी , जनता ने सबक़ भी सिखाया लेकिन अभी भी निरंतर झूठ परोस रहे है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493