(खुसुर-फुसुर )- आज मप्र विधानसभा स्थगित होने के बाद पत्रकारों का दल नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के कमरे में बाइट ले रहे थे,चूँकि नेता प्रतिपक्ष का कमरा छोटा है और वहाँ पत्रकारों का जमावड़ा हो गया था,प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भीड़ के चलते गोविंद सिंह घिर गये थे एवं उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन उसी समय वहाँ लांजी विधायक हिना काँवरे आ गयीं और उन्होंने नेताजी की असहजता बताते हुए सभी पत्रकारों को बाहर कर दिया। सभी पत्रकारों को नहीं एक पत्रकार आये थे जो नेता प्रतिपक्ष जी को छू कर बात कर रहे थे ,वे परमीशन् ले कर आये और बाइट के बाद विधायकों की बातों में हस्तक्षेप कर रहे थे यह् मर्यादा का मामला था,हमें अच्छा नहीं लगा हमने उन्हें बाहर जाने को कहा……हिना काँवरे,विधायक लांजी
dharmpath.com dharmpath