कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल पार, पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। कमजोर मांग की संभावनाओं के बीच हफ्ते के पहले दिन क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.63 डॉलर यानी 0.66 फीसदी घटकर 95.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.45 डॉलर यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 87.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493