भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में शामिल नहीं करने के लिए दिग्गी ने लिखा कमलनाथ को पत्र

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली है, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी प्रचार-प्रसार भी कर रही है। लेकिन यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रभारी दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि इस यात्रा के पोस्टर में उन्हें शामिल न किया जाए।

दिग्विजय सिंह अब भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेटर लिखकर ये मांग रखी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मुझे होर्डिंग, पोस्टर से दूर रखा जाए। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के ऑफिशियल बैनर-पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यख मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ की ही तस्वीरें हों। दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के प्रभारी हैं।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493