digvijay singh ने bharat jodo yatra को बताया चुनावी गणित से दूर

बुरहानपुर-वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने बुधवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के जरिये हम वोट मांगने नहीं निकले हैं. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra Update) को चुनावी गणित से दूर बताते हुए दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh News) ने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होने वाली 3,570 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जरिये पार्टी वोट मांगने नहीं निकली है. सिंह, इस यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं. यात्रा के मध्यप्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानपुर में इसके विश्राम के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम इस यात्रा के जरिये वोट मांगने नहीं निकले हैं. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो चुनाव से नहीं जोड़ी जा सकतीं.’
सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस बयान की तीखे शब्दों में निंदा की. शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के बारे में कहा था कि उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए. उन्होंने शर्मा का नाम लिए बगैर कहा, ‘यह वही व्यक्ति है जो कांग्रेस में रहने के दौरान पार्टी के नेताओं के पैर पकड़ता था.’

सिंह ने एक सवाल पर कहा कि यह गलतफहमी है कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा, ‘हमारी गुजरात इकाई पूरी शिद्दत से विधानसभा चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मैं खुद वहां चुनाव प्रचार कर चुका हूं.’ सिंह ने यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कथित बात से उनका अहंकार नहीं टपकता कि मौजूदा गुजरात उन्होंने ही गढ़ा है?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493