भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को जम्मू में एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करता है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। दिग्विजय ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त सीआरपीएफ अफसरों ने जवानों को एयरलिफ्ट कराने की बात कही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बात नहीं मानी।
जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजिय सिंह बोले कि केंद्र सरकार ने अब तक संसद में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के पुलवामा हमले की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल झूठ फैला रही है। दिग्विजय ने कहा कि पुलवामा हमले के समय सीआरपीएफ के डायरेक्टर ने संवदेनशील क्षेत्र होने की बात कहते हुए जवानों को एयरलिफ्ट कराए जाने का आग्रह किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। आखिरकार पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। हमारे 40 जवान पुलवामा में शहीद हो गए।
दिग्विजय ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने से फायदा किसका हुआ? पहले कहते थे कि इससे आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा लेकिन जब से धारा 370 हटी है। आतंकवाद बढ़ा है। रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। पहले ये आतंकवाद घाटी तक सीमित था, लेकिन अब राजौरी, डोडा तक पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath