अमरनाथ यात्रा प्रबंधों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

श्रीनगर। मंडलायुक्त कश्मीर ने शुक्त्रवार को श्री अमरनाथ यात्र प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पहलगाम से पवित्र गुफा तक यात्र मार्ग को साफ कर उसे श्रद्घालुओं के आवागमन योग्य बनाने के निर्देश जारी किए।

गौरतलब है कि श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की वार्षिक यात्रा 28 जून से शुरूहो रही है। मंडलायुक्त कश्मीर शैलेंद्र कुमार और श्री अमरनाथ श्राईण बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ नवीन कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जिला अनंतनाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग के प्रबंधों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह पहलगाम-चंदनबाड़ी, चंदनबाड़ी-शेषनाग, शेषनाग-पंचतरणी और पंचतरणी से पवित्र गुफा तक यात्रा मार्ग को साफ कर दें। उन्होंने यात्र मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल संबंधी विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान अनंतनाग के जिला उपायुक्त फारुक लोन ने बताया कि श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए पहलगाम से चंदनबाड़ी तक 100 मिनी बस और 450 टाटा सूमो तैनात की जा रही हैं। यह श्रद्घालुओं को पहलगाम से चंदनबाड़ी और चंदनबाड़ी से पहलगाम तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएंगी। यात्रा अवधि के दौरान श्रद्घालुओं के लिए 950 क्विंटल चावल, 800 क्विंटल आटा, 450 क्विंटल चीनी, सात हजार एलपीजी सिलेंडर और 85800 लीटर केरोसीन तेल का बंदोबस्त किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 13 स्वास्थ्य सहायता केंद्र भी अनंतनाग से यात्रा मार्ग पर हमेशा गतिशील रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जवाहर सुरंग से लेकर गुफा तक श्रद्घालुओं के लिए स्थापित शिविरों व यात्रा मार्ग की सफाई का जिम्मा संबंधित नगर समितियों, नगर परिषदों और पहलगाम विकास प्राधिकरण का होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493