Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्मंपथ » जैन आचार्य सन्मति सागर ने ली समाधि

जैन आचार्य सन्मति सागर ने ली समाधि

Sagarआगरा। जैन आचार्य सन्मति की गत दिवस दिल्ली में समाधिस्थ हो गए, जिससे जैन समाज में शोक व्याप्त हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तमाम जैन अनुयायी दिल्ली गये थे।

आगरा दिगंबर जैन परिषद की ओर से विनयांजलि सभा शनिवार को अपराह्न 3 बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत पर आयोजित की गई है। यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन (पूर्व डिप्टी मेयर) ने दी है। वहीं जिनेंद्र युवा मंडल की ओर से जैन मंदिर, ट्रांस यमुना कॉलोनी पर श्रद्धाजंलि सभा हुई। छीपीटोला के जैन अनुयायियों को आचार्यश्री से काफी जुड़ाव था। क्योंकि सन् 1994 में उनका चातुर्मास यहां हुआ था, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया था। पार्शवनाथ दिगंबर उपरोचियां जैसवाल जैन पंचायती मंदिर के मीडिया प्रभारी सुनील जैन के अनुसार छीपीटोला में विनयांजलि कार्यक्रम जैन मंदिर में किया गया। जिसमें वीरेंद्र शास्त्री ने आचार्य के जीवन प्रसंग की चर्चा की। कहा कि उनका चातुर्मास एतिहासिक हुआ था।

जैन आचार्य सन्मति सागर ने ली समाधि Reviewed by on . आगरा। जैन आचार्य सन्मति की गत दिवस दिल्ली में समाधिस्थ हो गए, जिससे जैन समाज में शोक व्याप्त हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तमा आगरा। जैन आचार्य सन्मति की गत दिवस दिल्ली में समाधिस्थ हो गए, जिससे जैन समाज में शोक व्याप्त हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तमा Rating:
scroll to top