आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में फिल्मी सितारों ने मचाया धमाल

फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा का आज जन्मदिन है। इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए आयुष शर्मा ने बीती रात अपने घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक पार्टी आयोजित की, जिसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। इस सेलिब्रेशन की शुरुआत आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ केक काट कर की। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में सोहेल खान, अरबाज खान के अलावा कंगना रनौत, नेहा शर्मा, प्रज्ञा जैसवाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों ने शिरकत की। बर्थडे सेलिब्रेशन में सलमान खान भी पहुंचे।

डेंगू होने के बाद से यह सलमान की पहली पब्लिक अपीरियंस थी। इस दौरान सलमान खान काफी कूल अंदाज में नजर आये और उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।उल्लेखनीय है कि फिल्म लव यात्री से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आयुष शर्मा आखिरी बार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आये थे। इस फिल्म में उनकी मस्कुलर बॉडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद ही आयुष दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए। हाल ही में आयुष शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म एएस 04 का ऐलान किया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493