Sonali Phogat news भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का मंगलवार को गोवा में निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 42 साल की सोनाली फोगाट की मौत दिल का दौड़ा पड़ने (Sonali Phogat Dies) से हुई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Sonali Phogat Postmortem Report) आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी. इन सबके बीच गोवा पुलिस (Goa Police) ने अब सोनाली फोगाट की मौत को लेकर हत्या की FIR दर्ज की है. इससे पहले गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला (Unnatural Death) दर्ज किया था. पुलिस ने सोनाली के परिवार की शिकायत के बाद हत्या की FIR दर्ज की है. हालांकि जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
dharmpath.com dharmpath