INDIA गठबंधन की पहली बम्पर जीत:घोसी उपचुनाव

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने उन्हें जीत की बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की जीत है।

Ghosi By Election Result 2023 Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी है। अखिलेश यादव ने इस जीत को जनता की जीत बताया है। बता दें कि सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे थे। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए थे। आखिरी राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही थी। अंतिम राउंड में सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दारा सिंह चौहान को हरा दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493