पवित्र गुफा में हुई प्रथम पूजा-अर्चना

amargufaजम्मू। श्री बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व श्री अमरनाथ जी का आशीर्वाद हासिल करने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से रविवार को पवित्र गुफा में प्रथम पूजा-अर्चना की गई। बोर्ड के पवित्र गुफा क्षेत्र के डायरेक्टर बीडी मैंगी ने सुबह प्रथम पूजा की। वैदिक मंत्रों के साथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की गई।

वर्ष 2011 से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा करता है और भगवान शिव से यात्रा के शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से चलने की कामना करता है। पूजा के समय श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। हालांकि पूजा का जिम्मा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार चौधरी को सौंपा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से स्टेट हेलीकॉप्टर के उपलब्ध न होने से वह पूजा में भाग नहीं ले पाए। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा इस बार 28 जून से शुरू हो रही है, जो रक्षाबंधन वाले दिन 21 अगस्त तक चलेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493