विदिशा के जंगलों में नहीं रुक रही अवैध कटाई

imagesवनमाफिया और विभाग की मिलीभगत
रायसेन। वन परिक्षेत्र एवं सुल्तानपुर सब रेंज के अंतग्रत आने वाले बेरखेड़ी में इन दिनों वन माफिया तेजी से सक्रिय है। यहां हर रोज करीब एक दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों की बली चढ़ रही है। प्रतिदिन यहां दर्जनों वन माफिया रायसेन-भोपाल सागौन की सिल्लियां वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। जिसमें रायसेन नाकाकर्मी, टिकोदा वन नाका कर्मचारियों की विशेष मिली भगत है। इस कारण वह ग्रामीणों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। इसी के चलते आए दिन दिन दहाड़े वन माफिया लाखों की सागौन कटाई कर रहा है। वहीं यहां सर्दियों के मौसम के चलते शिकारियों की भी सक्रियता बढऩे लगी है। इस क्षेत्र में भोपाल , रायसेन और विदिशा के शिकारी सक्रिय हैं। क्योंकि खेतों और जंगल क्षेत्र बड़ी मात्रा में पाये जाते हैं। उनका शिकार वन अमले की मिली भगत से हो रहा है। जिसकी शिकायतें वन मंडलाधिकारी औबेदुल्लागंज से भी की जा चुकी है। फिर भी वह कोई कार्यवाही शिकारियों और लकड़ चोरों के खिलाफ नहीं करते हैं। इसी के कारण शिकारियों के हौसले बुलंद हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493