भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 10 दिनों से लगातार 200 से ज्यादा मरीज मरीज मिल रहे है। रविवार को भी 234 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें भाजपा सरकार में भोपाल के सांसद रहे आलोक संजर और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई हैं। विगत दिनों जिस मकान को संपदा विभाग ने सज्जन सिंह वर्मा से खाली करवाया था। उसी चार इमली स्थित बंगले का नंबर उन्होंने पते में लिखवाया है। इधर, सीआरपीएफ अस्पताल बंगरसिया से 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव हैं। एम्स भोपाल में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं गांधी मेडिकल कॉलेज व हमीदिया अस्पताल में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। जेपी अस्पताल से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेवा के अस्पताल ईएमई सेंटर में एक साथ 14 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। #bhopalcoronavirusnews
dharmpath.com dharmpath