टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में रविवार को उनकी मर्सिडीज कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई।साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे।

साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग मुंबई के पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई, जिसमें मिस्त्री का निधन हो गया। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

देश के औद्योगिक घराना शापूरजी पलोनजी परिवार से संबंध रखने वाले साइरस मिस्त्री को आपसी विवाद के बाद अक्टूबर 2016 में टाटा समूह के चेयरमैन पद और बाद में निदेशक मंडल से भी हटा दिया गया था। मिस्त्री टाटा संस के छठे चेयरमैन रहे। मिस्त्री ने रतन टाटा के पद से हटने के बाद 2012 में कंपनी की कमान संभाली थी। टाटा सन्स में साइरस मिस्त्री के परिवार की 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। टाटा संस के निदेशक मंडल से हटने के बाद साइरस मिस्त्री शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक एमडी के तौर पर कार्यरत थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493