G7 Summit: पीएम मोदी से बाइडन की मुलाक़ात हुई

हिरोशिमा: जापान की हिरोशिमा सिटी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया के कुछ अन्य प्रमुख देशों के नेताओं से मुलाकात हुई है. पीएम मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की है. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापानी शहर हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक दूसरे का अभिवादन किया और आपस में गले मिले. दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त चर्चा भी हुई . PM मोदी ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस से इस जापानी शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493