राज्यपाल द्वारा प्रदेशवासियों से उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता की अपील

govn-ram-naresh-yadavराज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने उत्तराखंड में अति वृष्टि से केदारनाथ, उत्तरकाशी एवं अन्य स्थान पर श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहन दुःख व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से आये इस संकट की घड़ी में मध्यप्रदेशवासी, प्रदेशवासियों एवं वहाँ फँसे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कृत-संकल्प हैं।

राज्यपाल श्री यादव ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर औद्योगिक घरानों से उत्तराखंड की इस प्राकृतिक आपदा और संकट की घड़ी में भरपूर सहयोग और आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

राज्यपाल ने केदारनाथ और आसपास के क्षेत्रों में हुई जबरदस्त क्षति की जल्द से जल्द भरपाई और प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों से आये श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी की कामना की है। राज्यपाल ने केदारनाथ में पुनर्वास के कार्य तेजी से किये जाने की अपेक्षा की है।

राज्यपाल श्री यादव की उपस्थिति में राजभवन में उत्तराखंड में बाढ़ में मृतकों के प्रति शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया। शोक सभा में प्रमुख सचिव श्री विनोद सेमवाल, विधि अधिकारी श्री सी.सी. द्विवेदी तथा राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493