विलेन के किरदार से होगी गोविंदा की वापसी

govindaगोंविदा लंबे समय के बाद एक बार फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार उनकी वापसी एक हीरो के रूप में न होकर एक विलेन की रूप में होगी।

गोविंदा के डूबते कैरियर में अब यशराज बैनर का सहारा मिलने वाला है। आदित्य चोपड़ा गोविंदा को लेकर ‘किल दिल’ नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं।

पिछले दिनों आदित्य चोपड़ा और गोविंदा के बीच लंबी मुलाकात हुई। आदित्य ने यशराज बैनर की अगली फिल्म ‘किल दिल’ के लिए गोविंदा को विलेन का रोल ऑफर किया जिसे गोविंदा ने स्वीकार्य कर लिया।

इसके पहले गोविंदा एक फिल्म ‘शिकारी’ में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। यह फिल्‍म बहुत सफल नहीं रही थी।

आदित्य चोपड़ा के अलावा निर्देशक डेविड धवन भी गोविंदा और सलमान को लेकर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ का सिक्वल बनाने की योजना बना रहें है।

पिछले कुछ सालों से गोविंदा के पास कोई भी फिल्म न होने की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री से लगभग बाहर हो गए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493