नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर नानी को उतारा मौत के घाट

बैतूल। नातिन के प्रेम संबंध का नानी को विरोध करने का खामियाजा अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा है। दरअसल, नातिन ने अपने प्रेमी और एक दोस्त के साथ मिलकर नानी को मौत के घाट उतार दिया और शव नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

तवा नदी में मिला था 5 दिन पुराना शव

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को थाना चोपना में ग्राम गोलईबुजुर्ग तवा नदी में एक शव बहकर आने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तेज बहाव के बीच झाड़ियों में शव को औंधे मुंह फंसा पाया गया। शव किसी अज्ञात महिला का था। ग्राम कोटवार जयदेव गोहे की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। शव को पानी से निकाला गया जो 4 से 5 दिन पुराना होकर डी कम्पोज हो चुका था। शव अज्ञात होने से फोटोग्राफ्स लिये गये। पुलिस द्वारा अज्ञात मृतिका की शिनाख्त के लिए प्रयास किए।

बेटी ने की शिनाख्त

उधर इस बीच 25 अक्टूबर को सूचना मिली कि अनकावाड़ी थाना रानीपुर की कलावती उइके अपनी मां रत्तो बाई से मिलने अपनी बहन अनिता उइके के घर ग्राम टेमरु आयी थी, जो नहीं मिली। अनिता के परिजनों के द्वारा बताया गया कि नानी एक माह पूर्व तुम्हारे घर गयी है। इस पर गांव-रिश्तेदारों में पता किया जो नहीं पता चला। गांव के लोगों ने एक महिला नदी में मिलने की बात बताए जाने पर परिजन 28 अक्टूबर को थाना आये। अज्ञात महिला की फोटो, कपड़े, शरीर में बने टेटू के आधार पर परिजनों द्वारा अपनी मां रत्तो बाई वेवा जयसिंह धुर्वे उम्र 60 से 65 वर्ष निवासी जिलेरी थाना शाहपुर हाल मंगू उइके का घर टेमरु माल के रुप में पहचान की गयी।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493