ग्वालियर: नये पश्चिमी विक्षोभ से थमेगी उत्तरी हवाएं, रुकेगी पारे की गिरावट

ग्वालियर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में सात दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा बंद हो जाएंगी और न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट फिलहाल थम जाएगी। इस हवा के थम जाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन का तापमान स्थिर रहेगा।

जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। इस वजह से ग्वालियर समेत प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में तापमान सामान्य रहा, लेकिन रात में ठिठुरन बरकरार रही। सुबह के समय हलकी धुंध छाई। सूर्य उदय के बाद ठंड से राहत मिल सकी। दोपहर में तेज धूप निकली। सूर्य अस्त के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे ठंड से राहत रहेगी। लेकिन सूर्य अस्त होने के बाद ठंड बढ़ जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493