गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सोमवार को दशहरा मैदान के पास शासकीय उचित मूल्य दुकान में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित किया। हितग्राहियों को एक रुपये किलो गेहूँ, 2 रुपये किलो चावल और एक रुपये किलो आयोडीनयुक्त नमक वितरित किया गया।
30 लाख में होगा सड़कों का डामरीकरण
गृह मंत्री ने नेहरू नगर डी-सेक्टर में सड़क के डामरीकरण का भूमि-पूजन किया। उन्होंने सड़क का कार्य जल्दी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
श्री गुप्ता ने बताया कि लगभग 30 लाख की लागत से वैशाली नगर, सूर्या नगर और नेहरू नगर डी-सेक्टर में सड़क का डामरीकरण होगा।
dharmpath.com dharmpath