ICC T-20 रैंकिंग में टॉप-10 में रैना और कोहली

suresh raine _virat kohliदुबई।। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की शुक्रवार को जारी की गई टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं जबकि भारत ने टीम रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है।

कोहली 731 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं जबकि उनके बाद रैना का नंबर आता है जिनके 719 अंक हैं। न्यू जीलैंड के विकेट कीपर कप्तान ब्रैंडन मैकुलम 810 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

युवराज सिंह 14वें और गौतम गंभीर 18वें नंबर पर रहकर टॉप-20 बल्लेबाजों में जगह बनाने में सफल रहे। भारत टीम रैंकिंग में श्रीलंका और टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के बाद तीसरे स्थान पर है।

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑफ स्पिनर रविचंद्नन अश्विन टॉप-20 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नारायण शीर्ष पर चल रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493