‘लिव-इन में हूं, शादी की क्या जरूरत’

Soha-Kunalसोहा अली खान काफी अरसे से कुणाल खेमू के साथ रिलेशनशिप में हैं। आजकल वे दोनों लिव-इन में रह रहे हैं। हालांकि उनके भाई सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बाद इन दोनों की शादी की भी चर्चा है, लेकिन सोहा की सोच इस मामले में जरा हटकर है। उनका मानना है कि जब वे दोनों साथ रहते हैं, तो फिर उन्हें शादी की क्या जरूरत है।

सोहा कहती हैं, ‘मेरे लिए कमिटमेंट बहुत ज्यादा मैटर करता है। पेपर साइन करना तो बस फॉर्मैलिटी है। हमने साथ में रहने का एक बड़ा स्टेप उठाया है। यह हमारे लिए शादी करने से बढ़कर है।’ यानी कि सोहा भी अपने और कुणाल के रिश्ते को उसी ट्रैक पर ले जाती नजर आ रही हैं, जिस पर सैफीना थे। गौरतलब है कि इन दोनों ने भी 5 साल तक लिव-इन में रहने के बाद ही शादी की।

हालांकि, सोहा की मां शर्मिला टैगोर चाहती हैं कि सैफ के बाद अब सोहा भी शादी करके सेटल हो जाएं, लेकिन सोहा इसके लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने बताया, ‘वह मां हैं, इसलिए वह अपने बच्चों को सेटल होते देखना चाहती हैं। लेकिन मेरे दिमाग में ऐसी कोई प्लैनिंग नहीं है कि हम लोग कब शादी करेंगे?’ सोहा इस वक्त बीकानेर में ‘वॉर छोड़ न यार’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493