‘INDIA’ गठबंधन में शामिल CPI ने शशि थरूर की सीट से भी उतार दिये उम्मीदवार

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा ‘INDIA’ गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इंडिया गठबंधन से कई पार्टियां धीरे-धीरे मुंह मोड़ रही है. कई राज्यों क्षेत्रियों दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके ‘INDIA‘ गठबंधन की हिस्सा CPI ने भी बड़ी चुनौती दे दी है. पार्टी ने राहुल गांधी की वायनाड सीट और शशि थरूर की तिरुवनंतपुरम सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. इससे एक बार फिर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है. बता दें कि केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने लोकसभा चुनावों के लिए 4 महत्वपूर्ण सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493