इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना

INDIRA-GANDHI-Nationa-Widow-Pension-Schemeपिछले चार साल में करीब 190 करोड़ की सहायता

 

प्रदेश में अभी तक इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 3 लाख 67 हजार 138 विधवा महिला को पिछले चार साल में 189 करोड़ 91 लाख 1 हजार की राशि पेंशन के रूप में दी गई है।

योजना में वर्ष 2012-13 में 68 करोड़ 83 लाख 14 हजार की राशि 3 लाख 67 हजार 138 विधवा महिला को सहायता पहुँचाई गई। इसी प्रकार वर्ष 2011-12 में 42 करोड़ 88 लाख 46 हजार रुपये की सहायता 3 लाख 32 हजार 527 विधवा महिला को दी गई। वर्ष 2010-11 में 41 करोड़ 31 हजार की राशि 2 लाख 83 हजार 470 और वर्ष 2009-10 में 37 करोड़ 19 लाख 10 हजार की राशि 2 लाख 25 हजार 85 विधवा महिला को सहायता के रूप में दी गई।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना प्रदेश में एक अप्रैल, 2009 से प्रारंभ की गई। योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 40 से 59 वर्ष आयु-समूह की विधवा महिलाओं को केन्द्र के मद से प्रतिमाह 200 रुपये प्रति हितग्राही पेंशन दी जाती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493