इंदौर: कांग्रेस नेताओं ने कोरोना पीड़ितों की मदद हेतु प्रशासन को दिया ब्लैंक चेक

इंदौर-शहर की स्थिति भयावह है, लोगों को न इंजेक्शन मिल रहा है न आक्सीजन, सालभर से हम सहयोग कर रहे हैं, प्रशासन और सरकार कुछ कर नहीं पा रहे, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात के दौरान शहर की स्थिति पर सरकारी व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया। गुरुवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रेसीडेंसी कोठी में कलेक्टर से मिलने पहुंचा था। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा की अगुुवाई में पहुंचे कांग्रेस नेताओं शहर के हाल पर ठोस कदम उठाने की मांग की। विधायक संजय शुक्ला ने कोरा चेक दिखाते हुए कहा कि जितना चाहे पैसा ले लो पर जनता के लिए इंजेक्शन दे दो।

कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को ही रेमडिसीविर की बड़ी खेप मिलने वाली है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493