महिला ने आसाराम के बेटे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Narayan_Saiइंदौर।। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बाद अब उनके बेटे नारायण साईं भी मुश्किल में फंस गए हैं। इंदौर की अदालत में एक महिला ने नारायण साईं के खिलाफ धोखे से अपने शादीशुदा सेवादार से शादी करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। यह मामला नौ साल पुराना है, लेकिन आसाराम के अंजाम से उत्साहित महिला ने नारायण साईं के खिलाफ नए सिरे से लड़ाई शुरू की है।

पीड़ित महिला का कहना है कि 2000 में उसने नारायण साईं से दीक्षा ली थी। 2004 में नारायण साईं ने बहला-फुसलाकर अपने सेवादार ईश्वर वाधवानी से उसकी शादी करवा दी। महिला के मुताबिक यह शादी नारायण साईं ने ही करवाई थी। साईं ने मंत्र पढ़े और फेरे करवाए थे।

महिला के मुताबिक उसे दो महीने बाद पता चला है कि उसका पति शादीशुदा है। इस दौरान वह गर्भवती हो चुकी थी। महिला के मुताबिक बाद में उसका पति शादी से मुकर गया। उसने इसकी शिकायत जब उसने नारायण साईं से की, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें वही करना होगा जो तुम्हारा पति कह रहा है। यही नहीं नारायण साईं ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। महिला के मुताबिक वह यह लड़ाई अपने बेटे को पिता का नाम दिलवाने के लिए लड़ रही है।

गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने 2004 में भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। नारायण साईं को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर से उसका नाम हटा दिया। अब आसाराम का मामला सामने आया तो उसने फिर कोशिश की। महिला के वकील के मुताबिक आरोप साबित होने पर नारायण साईं को आठ से दस साल की सजा हो सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493