महंगाई से त्रस्त भारत में नया साल और महंगाई ले कर आया

वर्ष 2022 की शुरुआत भारतवासियों के लिए महंगाई से राहत की बजाय महंगाई और बढ़ाने वाला वर्ष रहा है ,प्रधानमन्त्री मोदी के वादों के विपरीत अब भारतीयों को आदत हो गयी है इस महंगाई में बढ़ोत्तरी की.

एटीएम से निकासी पर ज्यादा शुल्क
मुफ्त निकासी की सीमा खत्म होने के बाद एटीएम से नकद निकालने पर ज्यादा शुल्क देना होगा.
ऐप से खाना मंगाना महंगा
ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर अब रेस्तरां के बजाय डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर से ही टैक्स वसूल होगा. ऐसे में ग्राहकों पर इसका बोझ पड़ सकता है. ऐप से टैक्सी और ऑटो बुक कराने पर भी जीएसटी लगेगा.

कार महंगी
साल 2021 में ऑटो कंपनियां महंगे कच्चे माल के कारण कारों की कीमत कई बार बढ़ा चुकी हैं. करीब 10 ऑटो कंपनियां अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों के दाम बढ़ा रही हैं.

जूते और कपड़े महंगे
नया साल कपड़ों और जूतों के शौकीनों के लिए झटका लेकर आया. जीएसटी दर 5 से बढ़कर 12 फीसदी होने से कपड़े और जूते महंगे हो गए.

हालांकि इन बढ़ी दरों को विरोध के बाद वापस लेने का प्रस्ताव है लेकिन महंगाई से जनता त्रस्त है और इस आशा से सरकार की ओर देख रही है की महंगाई से राहत मिले

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493