IRCTC ने पेश किया 6 दिन का अंडमान टूर पैकेज

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं. इसके साथ ही टूरिसटों को ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइड व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है. अब आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए अंडमान का टूर पैकेज लाया है. यह टूर पैकेज आपका मूड फ्रेश कर देगा. IRCTC के इस टूर पैकेज में आप अंडमान की विभिन्न जगहों हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर एक साथ घूम सकते हैं.

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) है. इस पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रातों में यह यात्रा कराई जाएगी. यह टूर पैकेज 30 जून तक है और आप तब तक इसका लाभ उठा सकते हैं. इस टूर पैकेज में आप सबसे पहले पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे. फिर दूसरे दिन आप रॉस और नॉर्थ वे आइलैंड घूमेंगे. टूर पैकेज में तीसरे दिन पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक घूमेंगे.

चौथे दिन हैवलॉक से नील आइलैंड जाएंगे. पांचवे दिन इस टूर पैकेज में टूरिस्ट नील आइलैंड से पोर्ट ब्लेयर और छठे दिन पोर्ट ब्लेयर से घर के लिए वापसी करेंगे. बात करें पैसे खर्च होने की तो इस पैकेज को बुक कर रहे हैं तो सिंगल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 48040 रुपये देना होगा. वहीं, दो लोगों की बुकिंग के लिए 28395 रुपये और तीन लोगों के लिए 25880 रुपये किराया देना होगा. बच्चों के लिए बेड लेने पर 17025 रुपये और बिना बेड के बच्चों का किराया 13525 रुपये रखा गया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री रहेगा. टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493