कमलनाथ ने किया था 4 घंटे रोड शो फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जीता पाए थे, देखें क्या होगा इस बार ?

भोपाल-छिंदवाड़ा में लगभग 13 साल बाद कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में दूसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में निकाय चुनाव को लेकर रोड शो किया है । इससे पहले कमलनाथ ने साल 2010 -11 में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस नेता गंगा प्रसाद तिवारी के लिए रोड शो किया था।

लगभग 4 घंटे रोड शो करने के बाद भी गंगा तिवारी भाजपा प्रत्याशी कन्हईराम रघुवंशी से लगभग 13000 वोट से हार गए थे। एक बार फिर से कमलनाथ लगभग 10 साल के अंतराल में रोड शो करने छिंदवाड़ा की सड़क पर उतरे हैं।

इस बार छिंदवाड़ा शहर में 2 दिन का रोड शो था पहले दिन जहां भारी बारिश के बीच कमलनाथ ने शहर के कुछ इलाकों में प्रचार किया तो वही आज दूसरे दिन शाम 6:00 बजे के बाद शहर की सड़कों पर घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहके के लिए आशीर्वाद मांगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493