पांढुर्णा– मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ व पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौरे पर पहुंचे। जहां वे अलग अलग विधानसभाओं में धन्यवाद सभा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने पांढुर्णा में कहा कि मैं आखिरी सांस तक आपके साथ हूं। मेरा पूरा जीवन आप को समर्पित हैं।
पांढुर्णा जिले में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं आखिरी सांस तक आप के साथ हूं। मेरा पूरा जीवन आप को समर्पित है। कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं पांढुर्णा/छिंदवाड़ा जिलेवासियों का धन्यवाद करता हूं। आप लोगों ने पुनः एक बार सातों सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाया।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सातों सीट पर एक बार फिर कांग्रेस ने परचम लहरा। इस बार भी पिछले चुनाव की तरह सातों सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। छिंदवाड़ा में जहां पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को शिकस्त दी, तो वहीं अमरवाड़ा से गोंडवाना छोड़ कर आई मोनिका शाह बट्टी को कांग्रेस प्रत्याशी और दो बार के विधायक कमलेश शाह ने हराकर तीसरी बार जीत का इतिहास रच दिया।
dharmpath.com dharmpath