प्रतीकात्मक चित्र

कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर किसान कर्जमाफी का दाव खेला है। उन्होंने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 2018 में हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की कर्ज माफी शुरू कर दी थी और 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था। 18 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान ने आज तक एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन है लेकिन लगता है कि वह संवैधानिक पद पर रहकर झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की जनता यह तो पहले से ही जानती है कि शिवराज सिंह चौहान एक्टिंग करने में उस्ताद हैं लेकिन अब झूठ बोलकर भी प्रदेश का नाम खराब करने में पीछे नहीं हट रहे। पूर्व सीएम ने कहा की विधानसभा में खरीद-फरोख्त से बनी शिवराज सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। उसके बावजूद मुख्यमंत्री को विधानसभा में खुद की सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों को ना मानते हुए झूठे बयान देने पड़ रहे हैं।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि 18 साल की सरकार में उन्होंने किसानों के साथ जो अत्याचार और पाप किए है अगर वे उसका प्रायश्चित करना चाहते हैं तो तत्काल किसान कर्ज माफी की घोषणा करें और मध्य प्रदेश के एक-एक किसान को कर्ज से मुक्त कर दें। लेकिन मैं जानता हूं कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि 10 महीने बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और एक- एक किसान भाई का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493