Monday , 29 April 2024

Home » फीचर » तकनीकी शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को प्लेटिनम स्कॉच पुरस्कार

तकनीकी शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को प्लेटिनम स्कॉच पुरस्कार

33rd Skoch-awardप्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश को चार पुरस्कार

नई दिल्ली में प्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्कॉच प्लेटिनम पुरस्कार दिया गया। मध्यप्रदेश में विकास खण्ड स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार और स्व-रोजगार आधारित कौशल विकास केन्द्र खोलने के लिए स्कॉच प्लेटिनम पुरस्कार अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती अजिता वाजपेयी पाण्डे ने प्राप्त किया। तीन अन्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नवाचार के लिए स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्रदान किया गया। वित्त के क्षेत्र में श्रीमती अरूणा शर्मा अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को नवाचार करने पर स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्रदान किया गया।

समिट में उच्च शिक्षा में ई-प्रवेश देने के लिए मध्यप्रदेश को स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा सचिव डॉ. व्ही.एस. निरंजन ने प्राप्त किया। मध्यप्रदेश में वर्ष 2012-13 में महाविद्यालयों में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं को ई-प्रवेश दिया गया है। यह प्रक्रिया प्रदेश के 1200 कालेज में अपनाई गयी है। मध्यप्रदेश में लोक सेवा प्रबन्धन केन्द्र की स्थापना के लिये श्री मनोहर दुबे को गोल्डन स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। उज्जैन कलेक्टर श्री बी.एम. शर्मा को ऑर्डर ऑफ मेरिट का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाकालेश्वर मंदिर को ऑनलाइन लाइव करने के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार एन.आई.सी. उज्जैन के श्री धमेन्द्र यादव ने प्राप्त किया। स्कॉच ग्रुप के प्रमुख श्री समीर कोचर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने पर पूरे देश से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षण के बाद 150 में से यह पुरस्कार प्रदान किये गये। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों को भी विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने पर पुरस्कार दिये गये। पुरस्कार श्री नंदन नीलकणि द्वारा प्रदान किये गये।

तकनीकी शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को प्लेटिनम स्कॉच पुरस्कार Reviewed by on . प्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश को चार पुरस्कार नई दिल्ली में प्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदे प्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश को चार पुरस्कार नई दिल्ली में प्रेक्टिस फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर 33वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदे Rating:
scroll to top