इस्लामाबाद। आतंकियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित 121 साल पुराने मोहम्मद अली जिन्ना के ऐतिहासिक घर पर शनिवार को हमला बोल दिया है। आतंकियों ने जिन्ना के घर को जलाकर खाक कर दिया है। ये घर पाकिस्तान में म्यूजियम के तौर पर प्रसिद्ध है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने जियारत स्थित कुवेद-ए-आजम को बम से उड़ा दिया है। क्वेटा से 120 किलोमीटर दूर स्थित एक रिजोर्ट के पास ये धमाका हुआ है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने चार बम धमाके किए और चार घंटे तक गोलीबारी की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जिन्ना के घर में मौजूद सभी फर्नीचर और चीजें आग में जलकर खाक हो गए हैं। पुलिस मुखिया असगर अली ने बताया कि घटनास्थल से छह बम बरामद हुए हैं, जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में अभी वक्त लगेगा। हालांकि अब तक आतंकियों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि जिन्ना को पाकिस्तान का संस्थापक कहा जाता है। जिन्ना ने जीवन के अंतिम पड़ाव में अपना अधिक समय इसी घर में बिताया है।
dharmpath.com dharmpath