मोदी जी की सख्ती और पार्टी की मजबूरी ?बल्ला मामले में क्या मोदी जी के विचारों से सहमत होगी पार्टी

indexप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत देने में जल्दबाजी कर दी, अब जैसा कहा वैसा न हो सकने के कारण किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर’आप ही निकालोगे न? कहीं नेहरू जी तो बाधा नहीं बनेंगे?’ जैसे कमेन्ट कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं ‘नेहरु जी अंग्रेजों के साथ वेट भी ले जाने देते तो ऐसा नहीं हो पाता?’
पीएम मोदी ने कहा था कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि यह सभी पर लागू है. पीएम मोदी की इस बात की जम कर तारीफ़ हुई, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, पीएम मोदी की बात ‘केवल बात भर है’, जैसा सन्देश जाने लग गया.
पीएम मोदी की बात पर बीजेपी नेताओं का कहना रहा कि ‘प्रधानमंत्री बहुत नाराज थे. उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है. उन्होंने कड़े शब्दों में यह बात कही. साथ ही कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है.’ लेकिन अब वैसा नहीं हो रहा तो सवाल उठने स्वाभाविक हैं कि अब वो सख्ती, वो तेवर कहाँ गायब हो गए?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493