MP: कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे बेपटरी

कटनी-मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को बिलासपुर–बीना रेलखंड पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिलासपुर से कोयला लेकर गुजरात के बड़ोदरा जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे कटनी मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबा घाट के पास पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ट्रैक पर कोयला बिखर गया जिससे इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन काफी प्रभावित हुआ। रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली और डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, कोयले से लदी मालगाड़ी बिलासपुर से रवाना होकर बड़ोदरा की ओर जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब ट्रेन एनकेजे (कटनी जंक्शन) से कटनी मुड़वारा की ओर बढ़ रही थी। तभी बाबा घाट के पास बने केबिन के नजदीक अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ एक के बाद एक पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के उतरते ही उनमें भरा कोयला ट्रैक पर फैल गया। घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोका और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई और कटनी, एनकेजे के साथ-साथ जबलपुर और सतना से राहत एवं तकनीकी टीमें मौके पर भेजी गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493