MP के पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन

इंदौर-मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीजेपी नेता पारस जैन का निधन हो गया है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। यहां सोमवार, 3 अगस्त को उनका निधन हो गया। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से राज्य के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारस जैन शिवराज मंत्रिमंडल में राज्य के वन, खाद्य नागरिक आपुर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और स्कूल शिक्षा के साथ ऊर्जा मंत्री रहे। उन्होंने लंबे समय तक उज्जैन उत्तर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और छह बार विधायक रहे। पारस जैन पहलवान नेता के रूप में प्रसिद्ध थे। हालांकि, उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पारस जैन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था, समस्या का पता चलने के बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493