MP के 14 हजार स्कूलों में बिजली नहीं

भोपाल-देश में स्कूली शिक्षा को लेकर नीति आयोग की मई 2026 की नवीनतम रिपोर्ट ने एक चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर शिक्षा के सभी चरणों में सबसे अधिक बनी हुई है। मध्य प्रदेश में हालात और चिंताजनक हैं। व्यापक शैक्षणिक सुधारों के दावों के बावजूद 10वीं के बाद हर 100 में से 17 छात्र अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर मजबूर हैं।

नीति आयोग की मई-2026 की स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14 हजार 900 स्कूलों में अब भी काम करने वाली बिजली की कमी है तो 49 हजार 800 स्कूलों ने अब तक कंप्यूटर के दर्शन नहीं किए है।

प्रदेश में 10वीं के बाद 100 में करीब 17 बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। राज्य में कुल 52,019 शिक्षक पद खाली हैं और 7,217 स्कूल ऐसे हैं जहां पूरी पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। नीति आयोग ने ये रिपोर्ट 6 मई 2026 को जारी की है जो कि यूडाइस प्लस 2024-25 और परख 2024 के आंकड़ों पर आधारित है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493