MP: झगड़ा सुलझाने गए कॉन्स्टेबल और ड्राइवर को जिंदा जलाने की कोशिश

दमोह– मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में भू-माफियाओं ने डायल 100 के कांस्टेबल और ड्राइवर को जिंदा जलाने की कोशिश की। इसके बाद से ही लोगों में भू-माफियाओं को लेकर आक्रोश है। पुलिस से मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरवारा गांव में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस सूचना पर हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन को देखा, 20 से 30 हमलावरों ने पहले हवाई फायर किए। गोली की आवाज सुनकर आरक्षक और पायलट ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद नशे में धुत हमलावरों ने दोनों को जलते हुए ट्रैक्टर में झोंककर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। आरक्षक ने बताया कि उसने चतुराई से मौका पाकर हमलावरों के चंगुल से भागकर अपनी और पायलट की जान बचाई। दोनों किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना की जानकारी दी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493