MP: दतिया में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

दतिया- मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुलीस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने सरकारी राइफल से अपने गले में गोली मारी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। कुछ देर ड्यूटी करने के बाद उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान थाने में मौजूद अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493