MP में चीतों की संख्या पहुंची 56,भारत में जन्मी चीता KGP12 बनी मां

भोपाल-मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद सुखद खबर सामने आई है. भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इस नई किलकारी के साथ ही देश में चीतों का कुनबा अब बढ़कर 56 हो गया है. भारत में प्रोजेक्ट चीता की सफलता के लिहाज से इसे एक बड़ा ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है.

KGP12 खुद भारत में जन्मी मादा चीता है. ऐसे में भारत की माटी में पली-बढ़ी चीता द्वारा नए शावकों को जन्म देना यह साबित करता है कि वे कूनो के वातावरण और जलवायु को पूरी तरह अपना चुकी हैं.

 इन चार नए मेहमानों के आने के बाद देश में जन्मे चीतों का आंकड़ा 36 पर पहुंच गया है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493