MP में प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को मिलेगा लैपटॉप

भोपाल-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

एमपी बोर्ड की परीक्षा साल 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर्स से पास होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को सिंगल क्लिक के जरिए बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लैपटॉप पाने वाले ये स्टूडेंट्स वर्तमान में कॉलेजों से हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। हर स्टूडेंट को 25 हजार रुपए की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए दी जा रही है। CM मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभावान बेटा-बेटी का तरक्की का हर सपना सच हो, इसके लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को मुफ्त ई-स्कूटी भी दी थी। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया था कि जल्द ही लैपटॉप योजना भी शुरू की जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493