MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

भोपाल– मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। मोहन यादव सरकार ने रविवार को 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं।

उज्जैन और अशोक नगर के कलेक्टरों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विदिशा और हरदा में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंदौर कलेक्टर को अतिरिक्त प्रभार दिया है। दो राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493